डेंगू बुखार- कारण एवं निवारण

 डेंगू बुखार- कारण एवं निवारण



डेंगू बुखार, जिसे आमतौर पर हड्डी तोड़ बुखार के रूप में भी जाना जाता है, एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है। यह तब होता है, जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। यह रोग मुख्य रूप से दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अनुमानतः 500,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ती है।

डेंगू क्या हे



डेंगू एक वायरस के कारण होता है जो मच्छरों द्वारा फैलता है। सन् 1779 में डेंगू बुखार का पहला पता लगा। डेंगू में बहुत तेज बुखार होता है। इसे हड्डीतोड़ बुखार (Breakbone fever) भी कहा जाता है क्योंकि इसमें रोगी हड्डी टूटने जैसा दर्द होता है।



डेंगू रोग केसे होता हे 


डेंगू मच्‍छर वर्षा ऋतु के दौरान बहुतायत से पाये जाते हैं। यह मच्‍छर प्रायः घरों स्‍कूलों और अन्‍य भवनों में तथा इनके आस-पास एकत्रित खुले एवं साफ पानी में अण्‍डे देते हैं। इनके शरीर पर सफेद और काली पट्टी होती है इसलिए इनको टाइग्‍र (चीता मच्‍छर) भी कहते हैं। यह मच्‍छर निडर होता है और ज्‍यादातर दिन के समय ही काटता है। डेंगू एक विषाणुसे होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्‍टी नामक संक्रमित मादा मच्‍छर के काटने से फेलती है। डेंगू एक तरह का वायरल बुखार है।



डेंगू वायरस के परकार


डेंगू वायरस चार भिन्न-भिन्न प्रकारों के होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनमें से किसी एक प्रकार के वायरस का संक्रमण हो जाए तो उसके पूरे जीवन में वह उस प्रकार के डेंगू वायरस से सुरक्षित रहता है और बाकी के तीन प्रकारों से वह कुछ समय के लिए ही सुरक्षित रहता है। यदि इन तीनों तरह के वायरस में से किसी एक प्रकार के वायरस से व्यक्ति को संक्रमण हो जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।


डेंगू के लक्षण


आमतौर पर डेंगू बुखार के लक्षणों में एक साधारण बुखार होता है और किशोरों एवं बच्चों में इसकी आसानी से पहचान नहीं की जा सकती। डेंगू में 104 फारेनहाइट डिग्री का बुखार होता है, जिसके साथ इनमें से कम से कम दो लक्षण होते हैं:


° सिर दर्द


° मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द


° जी मिचलाना


° उल्टी लगना


° आंखों के पीछे दर्द


° ग्रंथियों में सूजन


° त्वचा पर लाल चकत्ते होना


तीन प्रकार के बुखार होते हैं, जिनसे व्यक्ति को खतरा होता है, जो इस प्रकार हैं – हल्का डेंगू बुखार, डेंगू रक्तस्रावी बुखार और डेंगू शॉक सिंड्रोम।


हल्का डेंगू बुखार - इसके लक्षण मच्छर के दंश के एक हफ्ते बाद देखने को मिलते हैं और इसमें गंभीर या घातक जटिलताएं शामिल हैं।

डेंगू रक्तस्रावी बुखार - लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कुछ दिनों में गंभीर हो सकते हैं।

डेंगू शॉक सिंड्रोम - यह डेंगू का एक गंभीर रूप है और यहां तक कि यह मौत का कारण भी बन सकता है।


कैसे पता करे की डेंगू हुआ है या नहीं



अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर क पास जायें। डेंगू (dengue) की जाचं के लिए एनएस 1 टेस्ट किया जाता है जिसके आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज़ को डेंगू है या नहीं।


डेंगू से जुड़ी जरूरी जानकारी :


- डेंगू का मच्छर आम तौर पर दिन में काटता है।

- गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है। डेंगू के मच्छर हमेशा साफ़ पानी में पनपते हैं जैसे छत पर लगी पानी की टंकी, घड़ों और बाल्टियों में जमा पीने का पानी, कूलर का पानी, गमलों में भरा पानी।


डेंगू से बचने के आसान उपाय :



वैसे तो डेंगू (dengue) का इलाज चिकित्सकीय प्रक्रिया से डॉक्टरों के द्वारा किया जाता है लेकिन सावधानी के तौर पर आप भी कुछ तरीके अपना सकते हैं।


- रोगी को ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें दीजिए ताकि उसके शरीर में पानी की कमी न हो। डेंगू में गिलोई के पत्ते काफी उपयोगी होते हैं।


- मरीज को पपीते के पत्ते पानी में पीस कर दिए जा सकते हैं। यह शरीर में प्लेटलेट्स (platelets) बढाने का काम करते हैं लेकिन देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।


- मरीज को डिस्प्रिन और एस्प्रिन की गोली कभी ना दें।


- बुखार कम करने के लिए पेरासिटामॉल की गोली दी जा सकती है।


- जितना हो सके नारियल पानी और जूस पिलायें।


यदि हमरी पोस्ट आपको अच्छी लगी हे तो इसे अपने दोस्तो या परिवार को शेयर करे जिससे वो भी डेंगू जेसे बिमारी के बारे में जान सके 


यह भी जानें 


बीमारियों से बचाव के तरीके 2021

घर पर 30 दिनो में बॉडी केसे बनाए 2021

स्वस्थ रहने के उपाय 2021

WhatsApp से पैसे कैसे कमाए 2021

फ्री में IPL कैसे देखें 2021


Post a Comment

Previous Post Next Post