बैटमैन' की मुश्किलें बढ़ाने आया
यह नया विलेन, The Batman का ट्रेलर हुआ रिलीज
The Batman Trailer: 'द बैटमैन (The Batman)’ फिल्म
का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है.
खास बातें
- ० 'दबैटमैन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- ० बदले की आग में जले बैटमैन
- ० यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
New delhi The Batman Trailer: हॉलीवुड फिल्म 'द बैटमैन (The Batman)’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दें, मैट रीव्स (Matt Reeves) द्वारा निर्देशित इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, हालांकि कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण 'द बैटमैन (The Batman Trailer) की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा. वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के इंतजार को खत्म करने के लिए आ गया है. रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) tree इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, इस फिल्म में बैटमैन बदला लेते नजर आएंगे. रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) की अपकमिंग फिल्म 'द बैटमैन (The Batman) के ट्रेलर को फैन्स का खूब सारा प्यार मिल रहा है. इस सुपरहीरो फिल्म के ट्रेलर को केवल कुछ ही घंटों में डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस फिल्म में इस बार विलेन 'बैटमैन' को चैलेंज देता नजर आएगा. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. बता दें, 'द बैटमैन' जून 2021 में रिलीज होगी.
रीव्स की इस नई फिल्म में बैटमैन के किरदार में रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म 'द बैटमैन (The Batman):
में जो क्रेविटज (206 Kravitz), पॉल डानो, कोलिन फैरेल और जेफ्री राइट हैं. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.
Tags:
Movie Star
