आज की ताजा खबर, 27 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

 आज की ताजा खबर, 27 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की, 27 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें शनिवार, 27 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश हैं वो आज वहां प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे साथ ही वो वहां के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी काली मंदिर काली मंदिर के दर्शन करने जाने वाले हैं वहीं आज पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शनिवार को होनी है, जिसके लिए समय कुछ बढ़ाया गया है। 

 देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है

  1. -पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के बांग्लादेश दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटिंग के बीच पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। खड़गपुर में टीएमसी नेता ने कहा कि यहां चुनाव चल रहे हैं

  2. पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रोलॉय पाल ने एक सनसनीखेज दावा किया है। सुभेंदु अधिकारी के नजदीकी कहे जाने वाले प्रोलॉय पाल के मुताबिक, टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने उन्हें खुद कॉल किया और चुनाव में जीत के लिए मदद मांगी।

  3. पाकिस्तान आर्मी का स्पेशल सर्विस ग्रुप यानि एसएसजी, भारतीय स्पेशल फोर्सेज की तरह नए हथियारों की तलाश में जुटा हुआ है। एसएसजी, जो अक्सर सीमा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर अपने हमलों को अंजाम देने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकवादियों की मदद लेता है वो अब उच्च गुणवत्ता वाले हथियार खरीदने की योजना बना रहा है। 

  4. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है

  5. international airport in UP: बहुत जल्‍द उत्तर प्रदेश में पांच इंटरेशनल हवाई अड्डे होंगे, प्रदेश की योगी सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को लेकर ठोस काम कर रही है।

  6. पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश दौरे पर कहा था कि उन्होंने वहां के मुक्ति संग्राम में सत्याग्रह किया था। ये बात अलग है कि विपक्ष खासतौर से कांग्रेस उन पर निशाना साध रही है

  7. Jeshoreshwari Kali Shakti Peeth: बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को जशोरेश्वरी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की, मां काली का ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है

  8. कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और होली का त्यौहार भी आ गया है ऐसे में राज्य सरकारों ने गाइडलाइंस जारी की हैं उनके बारे में जान लें।

  9. Sachin Tendulkar corona possitive:महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, यह जानकारी सचिन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए  दी

  10. PM Modi in Bangladesh Second Day:अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी आज बांग्लादेश की पीएम के साथ मुलाकाता करेंगे साथ ही वो यशोरेश्वरीकाली मंदिर और ओराकंडी भी जाने वाले हैं।

  11. अमेरिकी सेनाओं ने अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से को तालिबान लड़ाकों से आजाद कराया था। लेकिन कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान एक बार फिर अफगानिस्तान पर काबिज होने की मंशा सजों रहा है।

  12. West Bengal Assam first phase voting time: पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण वोटिंग शुरू हो चुकी है। कोविड की वजह से मतदान के समय को बढ़ाया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post